सिंचाई
चने की फसल को सीमित जल की आवष्यकता होती है फिर भी अच्छी उपज लेने के लिये पहली सिंचाई शाखायें बनते समय व दूसरी फली में दाना भरते समय देनी चाहिये। यदि एक ही सिंचाई उपलब्ध है तो बुवाई के 60-65 दिन बाद देनी चाहिये। फूल बनते समय सिंचाई नहीं देनी चाहिये क्योंकि इससे फूल गिरने शुरू हो जाते है व वानस्पतिक वृद्धि होने लगती है।